CALL- 9838016161

CALL- 9838016161
BECOME CROREPATI THROUGH VIP CROWD FUNDING

Friday, 30 October 2015

124. सही या गलत -निर्णय आपका !

जब आप ये समझ लेते है कि बाहर वही आता है जो अंदर होता है यानी फल जड़ो के अनुरूप लगते है तो अपने छोटे, खट्टे,बदबूदार फलों को लेकर परेशान न होवें, जो उग चुके है, उन्हें आप नहीं बदल सकते . लेकिन हाँ, अगर आप जमीन की खुदाई करते है खाद -पानी डालते है पेड़ की जड़े मजबूत,स्वस्थ्य कर पाते है तो आगे से पेड़ पर  लगने वाले फलों को बदल सकते है उन्हें  बड़े,मीठे और महक वाले बना सकते है  .

   अगर आप अपनी बाहरी दुनिया को बदलना चाहते है आपको पहले अपनी अंदरुनी दुनिया बदलनी होगी , बाहरी दुनिया तो सिर्फ परिणाम है ये तो यह बताती है कि आपके अंदर क्या चल रहा है .मैं आपको वापिस याद दिला  दूँ आप जिस दुनिया में रहते है वो कारण और परिणाम पर आधारित है .
  आपके साथ जो भी हो रहा हो अच्छा या बुरा , लाभदायक या नुकसान दायक , सकारात्मक या नकारात्मक ये आपके आतंरिक संसार का परिणाम है . इसलिए कभी आपको अपने बाहर के परिणामो से हताशा हो तो कृपया अपने अंदर झांक लेवे . 
 अमीर लोग बचत  को आदत बनाते है इसलिए उन्हें अपनी बाहरी स्थिति का शीघ्र पता चल जाता है ,उस स्थिति में वे अपनी आतंरिक स्थिति में वांछित सुधार  कर लेते है जबकि गरीबों के लिए बचत एक उत्सव होता है इसलिए उन्हें अपनी बाहरी स्थिति का पता बहुत बाद में चलता है , पता चलने के बावजूद भी चूँकि उन्हें बाहरी स्थितियों  का आतंरिक स्थितियों से सम्बन्ध पता  नहीं होता लिहाजा वे  भाग्य ,मंदी ,अर्थव्यवस्था जैसी बातों का रोना रोते है , उनकी यही अज्ञानता उन्हें भारी पड़ती है .  
- सुबोध

www.rechargesathi.com

(mlm,mlm india,network marketing,direct selling,mouth publicity,one to one,health,wealth,wealthy,healthy,smart work,part time,fulltime,earning,success,team,teamwork,motivation,dedication,login, joins,support,,duplication,power,choice,profile,products,plan, single sim recharge, mobilerecharge software,recharge point,how to get recharge portal,get commission on mobilerecharge,recharge business online, single sim recharge api,online mobile recharge api,mobile recharge,online mobile recharge,online recharge,easy recharge,recharge mobile online,DTH recharge,online DTH recharge,DTH online recharge,online recharge DTH, recharge through SMS, one sim all recharge,multi sim recharge,all recharge in one sim,all recharge in single sim, multi recharge in one sim, single sim multi recharge,quick recharge,fast recharge,instant recharge,recharge portal,online recharge panel,earn from mobile recharge,make your own DTH )

Monday, 26 October 2015

123. सही या गलत -निर्णय आपका !

संसार के अधिकांश लोग पैसे के मामले में " खुद " को जिम्मेदार मानने 

की  बजाय  "भाग्य"  को जिम्मेदार मानते है लिहाजा गैर जिम्मेदार लोगों

 के हिस्से में जो आ सकता है वही उनके हिस्से में आता है . पैसे को वे

 कंट्रोल नहीं करते बल्कि पैसा  उनकी कंडीशनिंग के अनुसार उन्हें कंट्रोल

 करता है . 

वे जीवन को  गंभीरता से लेने की बजाय बड़े ही हलके स्तर पर लेते है

 -साधारण तरीके से सोचते है ,साधारण  तरीके के प्रयास करते है और

 सिर्फ वही देखते है जो उन्हें नज़रों से दिखाई देता है .नज़रों से इतर भी

 कुछ हो सकता है उन्हें ये समझ में नहीं आता. उन्हें पेड़ दिखाई देता है 

जड़े नहीं , उन्हें सुन्दर भवन दिखाई देता है, नींव नहीं .वे सिर्फ बाहरी

 तत्व देखते है उन्हें आतंरिक तत्वों की  समझ ही नहीं होती . 

 और जिन्हे आतंरिक तत्वों की महत्ता ज्ञात होती है  ,जो इन्हे विकसित

 करने पर मेहनत करते है वे उस श्रेणी में आ जाते है जिन्हे लोग अमीर

 कहते है. आपने कुछ अमीरों को विपरीत परिस्थितियों में बर्बाद होते 

देखा होगा लेकिन शीघ्र ही वे दुबारा पहले वाली स्थिति में पहुँच जाते है 

उसकी मुख्य वजह होती है उनकी आतंरिक तत्वों की शक्ति , वे सब कुछ

 गँवा देते है लेकिन सफलता के मूल तत्व को नहीं गवांते  और इसी वजह

 से वे दुबारा अमीर बनने में सफल हो जाते है .

ये ध्यान रखें बाहरी तत्वों से ज्यादा महत्वपूर्ण  आतंरिक तत्व होते है , 

अगर अमीर बनना है तो अपने आतंरिक तत्वों को विकसित करने पर

 मेहनत करें. 

इस पोस्ट को बराबर समझने के लिए मेरी पोस्ट 120 .121  और 122
 
 पढ़ें 

सुबोध

www.rechargesathi.com

(mlm,mlm india,network marketing,direct selling,mouth publicity,one to one,health,wealth,wealthy,healthy,smart work,part time,fulltime,earning,success,team,teamwork,motivation,dedication,login, joins,support,,duplication,power,choice,profile,products,plan, single sim recharge, mobilerecharge software,recharge point,how to get recharge portal,get commission on mobilerecharge,recharge business online, single sim recharge api,online mobile recharge api,mobile recharge,online mobile recharge,online recharge,easy recharge,recharge mobile online,DTH recharge,online DTH recharge,DTH online recharge,online recharge DTH, recharge through SMS, one sim all recharge,multi sim recharge,all recharge in one sim,all recharge in single sim, multi recharge in one sim, single sim multi recharge,quick recharge,fast recharge,instant recharge,recharge portal,online recharge panel,earn from mobile recharge,make your own DTH )

Sunday, 25 October 2015

122. सही या गलत -निर्णय आपका !

जब आप ये जान लेते है कि सफलता के लिए बाह्य तत्वों से  ज्यादा  आतंरिक तत्व  जिम्मेदार है  तब आप ये भी जान लेते है कि सफलता को साधने के लिए, सम्हालने के लिए शरीर की मजबूती से ज्यादा वैचारिक और भावनात्मक मजबूती जरूरी है .

 इस बात को समझने के बाद जब लोगों को आप हारते देखे , बदकिस्मती का रोना रोते देखे, धोखेबाज़ पार्टनर या अर्थव्यवस्था की मंदी या नई टेक्नोलॉजी के  आविर्भाव में पुरानी का बर्बाद होना सुने तो असली वजह समझ जाए कि समस्या कहीं बाहर नहीं उनके अंदर है .- उनकी जड़ों में है , उस दो लीटर माप के बर्तन में है जिसमे डेंट आ गया है और अब डेंट आने की वजह से उस बर्तन में  दो लीटर दूध नहीं आ सकता . 
 ज्यादतर लोगों के पास ढेर सारा पैसा बनाने के बावजूद उनमे पैसा  सम्हालने की क्षमता ही नहीं होती मेरी पोस्ट 4 ,5  और 6 देखें  .  याद रखे पैसा कभी भी अकेला नहीं आता , हमेशा अपने साथ चुनौतीलेकर आता है कि आओ मुझ पर सवारी करो, मुझे साधो ,अगर आप उसको साध पाये, उस पर सवारी कर पाये तो वो आपका पालतू होगा अन्यथा आपके मन को, विचारों को चोट पहुंचा कर आपसे दूर चला जायेगा ,आपके माथे पर असफलता का ठप्पा लगा जायेगा . 
तो अमीर बनने के लिए पहली बात मानसिक रूप से खुद को तैयार करें .दूसरी बात पैसे को सम्हालने के लिए खुद को तैयार करें ,पैसे के साथ आने वाली चुनौतियों का सामना करना सीखें यानि कुल मिलाकर  अगर आपको तीन लीटर दूध चाहिए तो बर्तन दो लीटर क्षमता वाला  नहीं चलेगा .. पहले बर्तन बड़ा करें तब ज्यादा दूध लेवे .
ये पोस्ट 121  का हिस्सा है ,इस पोस्ट को बराबर समझने के लिए पोस्ट 121 भी  पढ़ें .
-सुबोध

www.rechargesathi.com

(mlm,mlm india,network marketing,direct selling,mouth publicity,one to one,health,wealth,wealthy,healthy,smart work,part time,fulltime,earning,success,team,teamwork,motivation,dedication,login, joins,support,,duplication,power,choice,profile,products,plan, single sim recharge, mobilerecharge software,recharge point,how to get recharge portal,get commission on mobilerecharge,recharge business online, single sim recharge api,online mobile recharge api,mobile recharge,online mobile recharge,online recharge,easy recharge,recharge mobile online,DTH recharge,online DTH recharge,DTH online recharge,online recharge DTH, recharge through SMS, one sim all recharge,multi sim recharge,all recharge in one sim,all recharge in single sim, multi recharge in one sim, single sim multi recharge,quick recharge,fast recharge,instant recharge,recharge portal,online recharge panel,earn from mobile recharge,make your own DTH )

Friday, 23 October 2015

121 . सही या गलत -निर्णय आपका !

हम  दो पहलुओं वाली दुनिया में रहते है  - सिक्के की तरह दो पह्लु  -अंदर और बाहर, ऊपर और नीचे , दायाँ और बायाँ, प्रकाश और अँधकार , सर्दी और गर्मी .

जैसाकि  मैंने  अपनी पुरानी पोस्ट 52  में बताया था "पैसा होना वित्त के क्षेत्र में सफलता का प्रतीक है ." इस सफलता के भी दो पहलु होते है - आतंरिक और बाहरी.   

आंतरिक पह्लु   को कई तत्व तय करते है जिनमे महत्वपूर्ण आपकी कंडीशनिंग, आपका चरित्र , आपकी सोच ,आपका विश्वास , आपकी लगन  है . 

बाहरी पह्लु को तय करने वाले  तत्वों में आपका व्यावसायिक ज्ञान , कार्य कुशलता , व्यवहारिकता , धन का प्रबंधन  आदि शामिल है .

जो दिखता है लोग उसे ही सच मानते है . लोग किसी पेड़ के फल को महत्त्वपूर्ण मानते है  जबकि महत्त्वपूर्ण जड़े होती है ,फल तो जड़ों की मजबूती,जड़ों की ताकत ,जड़ों के स्वास्थ्य   का परिणाम भर है .

बाहरी तत्वों की मजबूती महत्त्वपूर्ण है ,लेकिन अंदरूनी तत्वों की मजबूती उस से भी ज्यादा महत्त्वपूर्ण है .कमजोर जड़ो से अच्छे फल की उम्मीद करना दिवास्वप्न के अतिरिक्त कुछ नहीं है .
आपने गौर किया होगा कुछ लोगों के पास ढेर सारा पैसा आ जाता है लेकिन सारा पैसा जल्दी ही ख़त्म भी हो जाता  है . कुछ लोगों के पास बड़े अच्छे अवसर होते है, वे एक धमाकेदार शुरूआत करते है लेकिन जल्दी ही चुके  हुए में शामिल हो जाते है .क्या आपने कभी इसका विश्लेषण करने का प्रयास किया ,अगर नहीं किया है तो हर असफलता के मूल तत्व तक पहुँचने का प्रयास करें , आप बहुत कुछ नया पाएंगे नया सीखेंगे !!!!
- सुबोध

www.rechargesathi.com

(mlm,mlm india,network marketing,direct selling,mouth publicity,one to one,health,wealth,wealthy,healthy,smart work,part time,fulltime,earning,success,team,teamwork,motivation,dedication,login, joins,support,,duplication,power,choice,profile,products,plan, single sim recharge, mobilerecharge software,recharge point,how to get recharge portal,get commission on mobilerecharge,recharge business online, single sim recharge api,online mobile recharge api,mobile recharge,online mobile recharge,online recharge,easy recharge,recharge mobile online,DTH recharge,online DTH recharge,DTH online recharge,online recharge DTH, recharge through SMS, one sim all recharge,multi sim recharge,all recharge in one sim,all recharge in single sim, multi recharge in one sim, single sim multi recharge,quick recharge,fast recharge,instant recharge,recharge portal,online recharge panel,earn from mobile recharge,make your own DTH )

Wednesday, 21 October 2015

120 . सही या गलत -निर्णय आपका !

हर व्यक्ति की एक क्षमता होती है ,उसी क्षमता के अनुसार वो कार्य कर पाता है ,उसी क्षमता के अनुसार वो जीवन के हर क्षेत्र में प्रदर्शन कर पाता है , करता है . 

जैसे आप जिम जाते है ,कितनी वर्जिश कर पाते है ये आपकी क्षमता पर निर्भर करता है , कितना आप वजन उठा सकते है, कितना रन कर सकते है , कितना आप खा सकते है , कितना आप गा सकते है, कितना हंस सकते है ,कितना रो सकते है , कितना लिख सकते है, कितना पढ़ सकते है ये सब आपकी क्षमता पर निर्भर करता है  आपको शायद सुनकर झटका लगे कि पैसा सम्हालना भी आपकी क्षमता पर ही  निर्भर करता है . 

  इस साधारण सी लगने वाली बात को ढंग से समझे , क्या दो लीटर क्षमता के बर्तन में दो लीटर से ज्यादा दूध आ सकता है ? अगर नहीं तो जितनी पैसा सम्हालने की क्षमता है उस से ज्यादा पैसा आने पर क्या होगा ? वही होगा जो दो लीटर के बर्तन में दो लीटर से ज्यादा दूध डालने पर होता है !!!

 एक लॉटरी विजेता जिसे लाखों की लॉटरी निकल आती है , एक स्पोर्ट्स चैंपियन जिसे लाखों का इनाम मिलता है अंततः कहाँ होते है ? इन पर किये गए बार-बार के शोध के बाद पता चलता है कि इनमे से अधिकांश अपनी पुरानी वित्तीय स्थिति में पहुँच गए - उस पुरानी वित्तीय स्थिति में ,जितनी उनकी वित्त को सम्हालने की क्षमता थी , जो उनका कम्फर्ट जोन था . 

      लोगों के पास जितनी क्षमता होती है उसी के मुताबिक वे पैसा सम्हाल पाते  है ये वित्त के क्षेत्र में एक साधारण सा सिद्धांत है .  जो अपनी वर्त्तमान आर्थिक या वित्तीय स्थिति से खुश नहीं है उनके लिए खुशखबरी ये है कि इस क्षमता को प्रयास से बढ़ाया जा सकता है . आपकी लगातार की कोशिशे आपको आपके कम्फर्ट जोन से बाहर धकेलती है ,क्षमता के दायरे को बढाती है . 

इस बात को समझने के बाद भी अगर आप ये कहते है कि "पैसा ज्यादा आये तो सही, हम सम्हाल लेंगे "तो मेरा जवाब होगा आप अभी भी समस्या को  दूरबीन के गलत सिरे से देख रहे है . समस्या ये नहीं कि पैसा कम आ रहा है बल्कि समस्या ये है कि आपकी क्षमता इतनी नहीं है  कि आप ज्यादा पैसे को सम्हाल सकें  . दो लीटर क्षमता वाले बर्तन में दो लीटर से ज्यादा दूध नहीं आ सकता ,अगर आपको दो लीटर से ज्यादा दूध चाहिए तो आपको अपना बर्तन बड़ा करना होगा . पैसे के मामले में भी यही सच है .
- सुबोध

www.rechargesathi.com

(mlm,mlm india,network marketing,direct selling,mouth publicity,one to one,health,wealth,wealthy,healthy,smart work,part time,fulltime,earning,success,team,teamwork,motivation,dedication,login, joins,support,,duplication,power,choice,profile,products,plan, single sim recharge, mobilerecharge software,recharge point,how to get recharge portal,get commission on mobilerecharge,recharge business online, single sim recharge api,online mobile recharge api,mobile recharge,online mobile recharge,online recharge,easy recharge,recharge mobile online,DTH recharge,online DTH recharge,DTH online recharge,online recharge DTH, recharge through SMS, one sim all recharge,multi sim recharge,all recharge in one sim,all recharge in single sim, multi recharge in one sim, single sim multi recharge,quick recharge,fast recharge,instant recharge,recharge portal,online recharge panel,earn from mobile recharge,make your own DTH )

Sunday, 18 October 2015

119 . सही या गलत -निर्णय आपका !

                      पैसा  ज़िन्दगी का अहम हिस्सा होता है , जिसे नकारना संभव नहीं है . जो पैसे की अहमियत नकारने का प्रयास करते है वो सिर्फ शुतुरमुर्ग  हो सकते है और उनका इस आर्थिक युग में क़त्ल होना तय है .

                     जब आप पैसे का प्रबंध करना शुरू कर देते है तो आपके हाथ में स्वतः निर्णय लेने और उन्हें क्रियान्वित करने के अधिकार आ जाते है ,कल तक जो पैसा आपकी कंडीशनिंग ( पोस्ट 91,92 और 96 देखें) के अनुसार खुद कार्य कर रहा था वो अब आपकी प्लानिंग ( पोस्ट  112 ,114 ,115 ,116  ,117 और 118 ) के अनुसार कार्य करेगा . ध्यान रखें अधिकार हमेशा जिम्मेदारिया उठाने पर मिलते है तो इन अधिकारों का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए आपको स्वयं को सचेत और सक्रिय रखना पड़ेगा . जैसा कि मेरी पोस्ट 69  में  मैंने पैसे और वित्तीय बुद्धि के सम्बन्धो पर बताया था , जब आप अपने पैसे को प्रबंधित करने लगते है तो आप अपने कदम वित्तीय बुद्धि हासिल करने की तरफ बढ़ाने लगते है , जैसे-जैसे आप अपने पैसे को प्रबंधित करते जायेंगे आप निपुणता पाते जायेंगे .
  
         चूँकि अब आप के पास जीवन के हर क्षेत्र के लिए अलग-अलग खाते है जिनमे आप निश्चित प्रतिशत के अनुसार बचा रहे है तो किसी भी क्षेत्र में आप कमजोर, अव्यवस्थित नहीं है , आपकी वित्तीय स्थिति धीरे-धीरे संतुलित ,सुव्यवस्थित होती जा रही है जो आपको आत्मविश्वास दे रही है ,नई तरह की सफलता की ओर बढ़ा रही है ,आपके साथ-साथ आपका पैसा बोलने लगता है जो आपको आज  वित्तीय संतुलन दे रहा है और अगर आप खुद को व्यवस्थित रख पाते है तो अंततः वित्तीय स्वतंत्रता दिलाएगा. 

              जब आप संसार के सबसे जंगली घोड़े की सवारी करना सीख जाते है तो फिर  चाहे पहाड़ हो, मैदान हो या घाटियाँ आप हर जगह निर्भय हो जाते है ठीक यही बात पैसे के साथ लागू होती है.  जीवन में पैसे से  जंगली कुछ  नहीं हो सकता - जब ये होता है तो  इंसान पागल हो जाता  है और जब ये नहीं होता तो भी पागल हो जाता है अगर आपने इसे साधना सीख लिया तो आप संसार के उन  चंदसौभाग्यशाली  लोगों में होंगे जो जवानी के बाद बुढ़ापे में भी अपने परिवार के साथ हंसी-ख़ुशी से रहते है और जिनके  जीवन के सारे क्षेत्र हवा में बातें करते  है. अगर आपने इसे साधना नहीं सीखा है तो  आप संसार के उन अधिकांश दुर्भाग्यशाली लोगों में होंगे  जिन्हे जवानी के बाद बुढ़ापे में भी मजबूरी में काम करना  पड़ता है ,अपने  सम्मान को खोते हुए अपने परिवार के साथ रहना  पड़ता है  या वृद्धाश्रम में अपनी मौत का इंतज़ार  करना पड़ता है . ये आप पर है कि आप अपना शुमार चंद लोगों में करवाना चाहते है या अधिकांश लोगों में . 
- सुबोध

www.rechargesathi.com

(mlm,mlm india,network marketing,direct selling,mouth publicity,one to one,health,wealth,wealthy,healthy,smart work,part time,fulltime,earning,success,team,teamwork,motivation,dedication,login, joins,support,,duplication,power,choice,profile,products,plan, single sim recharge, mobilerecharge software,recharge point,how to get recharge portal,get commission on mobilerecharge,recharge business online, single sim recharge api,online mobile recharge api,mobile recharge,online mobile recharge,online recharge,easy recharge,recharge mobile online,DTH recharge,online DTH recharge,DTH online recharge,online recharge DTH, recharge through SMS, one sim all recharge,multi sim recharge,all recharge in one sim,all recharge in single sim, multi recharge in one sim, single sim multi recharge,quick recharge,fast recharge,instant recharge,recharge portal,online recharge panel,earn from mobile recharge,make your own DTH )

Saturday, 17 October 2015

118 . सही या गलत -निर्णय आपका !

                        रोटी,कपडा और मकान  किसी व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताएं मानी जाती है . मैं इनमें  एक आवश्यकता और जोडूंगा और वो है संवाद की - कम्युनिकेशन की ,जिसने इंसान को इंसान बनाया, मानवीय बनाया. इन आवश्यकताओं के अलावा आपकी जो भी ज़रूरतें पोस्ट 112 ,114 ,115 ,116 एवं 117  में छुटी है वे सब आवश्यक खाते में जायेगी . इस खाते में आपको अपनी कमाई का 50 % प्रतिशत तक खर्च करना है .इस खाते के  बारें में इस पोस्ट में  मैं ज्यादा कुछ नहीं लिखूंगा क्योंकि पोस्ट बहुत लम्बी हो जाएगी और शायद यही तो एक खाता है जो सबको व्यवस्थित करना आता है , इस व्यवस्थित से मेरा मतलब क़र्ज़ लेकर आवश्यकताएं पूरी करने से नहीं है .

                     जैसा कि मैंने अपनी पोस्ट 114  में  आपको बताया था कि अपनी ज़रुरत के अनुसार आप किसी भी खाते में कम या ज्यादा कर सकते है ,हर खाते के रोल को, उपयोगिता को  मैंने संक्षेप में आपको बता दिया है ,ये रोल ,उपयोगिता अपनी ज़रुरत के अनुसार  आप डिटेल में जाकर समझे , पेपरवर्क करें ,फिर फाइनल करें कि किस खाते में कितना प्रतिशत आपने डालना है . 
                      एक बात का ध्यान रखे अगर आप अपने लॉन की घास व्यवस्थित नहीं करते है तो वो बेतरतीब तरीके से बढ़कर आपकी लॉन की खूबसूरती बिगाड़ देती है यही बात पैसे को लेकर भी है ,अगर आप इसे व्यवस्थित,प्रबंधित  नहीं करेंगे तो ये आपकी ज़िन्दगी की ख़ूबसूरती को बिगाड़ देगा.  या तो आप इसे नियंत्रित करें  नहीं तो आपकी कंडीशनिंग के अनुसार यह आपको नियंत्रित कर लेगा .
                       हो सकता है कुछ लोगों को ये झंझट का काम लगे ,उन्हें लगे इन  सब से उनकी   स्वतंत्रता, उनकी आज़ादी  बाधित होगी,सीमित होगी - तो उनको मेरा जवाब है इस से आपकी आज़ादी बाधित नहीं होती बल्कि पैसे का सही तरीके से प्रबंध करने से आपको अंततः वित्तीय स्वतंत्रता मिल जाएगी जिस से आपको दुबारा मजबूरी में  काम करने की  ज़रुरत नहीं होगी- और मेरी नज़र में असली स्वतंत्रता , असली आज़ादी यही होती है . - सुबोध 

www.rechargesathi.com

(mlm,mlm india,network marketing,direct selling,mouth publicity,one to one,health,wealth,wealthy,healthy,smart work,part time,fulltime,earning,success,team,teamwork,motivation,dedication,login, joins,support,,duplication,power,choice,profile,products,plan, single sim recharge, mobilerecharge software,recharge point,how to get recharge portal,get commission on mobilerecharge,recharge business online, single sim recharge api,online mobile recharge api,mobile recharge,online mobile recharge,online recharge,easy recharge,recharge mobile online,DTH recharge,online DTH recharge,DTH online recharge,online recharge DTH, recharge through SMS, one sim all recharge,multi sim recharge,all recharge in one sim,all recharge in single sim, multi recharge in one sim, single sim multi recharge,quick recharge,fast recharge,instant recharge,recharge portal,online recharge panel,earn from mobile recharge,make your own DTH )

Friday, 16 October 2015

117 . सही या गलत -निर्णय आपका !

आप  प्रसन्न  कब होते है ?

आप गौर करेंगे तो पाएंगे कि ख़ुशी या तो पाने में होती है या देने में . 
पाने का अर्थ उपभोग से भी है और संग्रह ( वस्तु का मालिकाना हक़ पाना ) से भी , और देने का अर्थ मदद करने से है, दान करने से है .
पाने वाले पक्ष से आप अच्छी तरह वाकिफ है मेरी पहले की पोस्ट्स में ढेरों बार इस पर लिखा जा चूका है लिहाजा उसके बारे में कुछ न लिख कर मैं दुसरे " देने " वाले पक्ष पर लिख रहा हूँ . देने में , मदद करने में एक संतुष्टि का भाव है . किसी बुजुर्ग महिला को आप सड़क पार करवाने के बाद संतुष्टि महसूस करते है ,ये देना है ,मदद करना है .इस से आपका आतंरिक संसार ( विचार, भावना एवं अध्यात्म का मिला जुला रूप ) संतुष्ट होता है , रिलैक्स्ड होता है ,एनेर्जिक होता है . 
देने का भाव आपको मानवीयता के उस उच्च स्तर पर ले जाता है , जहाँ आप महामानव हो जाते है . किसी एनजीओ ,किसी चाइल्ड वेलफेयर , किसी अनाथालय को जब आप दान देते है तो आपकी भावनाएं आपको मजबूती देती है ,एक अजीब सी ताकत देती है . 
  ध्यान रखे कोई भी व्यक्ति सिर्फ लेता नहीं है ,बदले में कुछ न कुछ आपको लौटाता है और ये उसका लौटाना ही आपका पुरुस्कार है - एक बच्चे को जब आप प्यार करते है ,उसके गाल पर हाथ फेरते है तो बदले में वो बच्चा आपको अपनी मुस्कान लौटाता है . हो सकता है आप भौतिकतावादी हो और आशीष ,शुभकामनाओ, मुस्कान  वगैरह की जुबान न समझते हो ,इनमेँ  यकीन न करते हो तो आप इतना समझ लेवे कि देने से  आपके अंतर को संतुष्टि मिलती है और संतुष्टि एक बेहतरीन उत्पादक टूल  होती है .
          रिश्तेदार,दोस्त,परिचित ज़िन्दगी में अपनी अहमियत रखते है उनके लिए दिल में हमेशा एकसॉफ्ट-कार्नर होता है अगर वे कभी  आपसे उधार लेते है ,मदद चाहते है ,सहायता चाहते है तो उन्हें मना कर पाना काफी तकलीफदेह होता है और अंदर से एक अजीब से गिल्ट का नकारात्मक  भाव पैदा करता है , इस अपराधबोध से बचने के लिए आपको व्यवस्थित होना चाहिए . अपनी कमाई में से हमेशा किसी अवांछित परिस्थिति के लिए बचा कर रखना चाहिए .
तो कुल मिलाकर कहना ये है कि अपनी कमाई का 10  %  आप दान और सहायता खाते में डालिये .
- सुबोध 

www.rechargesathi.com

(mlm,mlm india,network marketing,direct selling,mouth publicity,one to one,health,wealth,wealthy,healthy,smart work,part time,fulltime,earning,success,team,teamwork,motivation,dedication,login, joins,support,,duplication,power,choice,profile,products,plan, single sim recharge, mobilerecharge software,recharge point,how to get recharge portal,get commission on mobilerecharge,recharge business online, single sim recharge api,online mobile recharge api,mobile recharge,online mobile recharge,online recharge,easy recharge,recharge mobile online,DTH recharge,online DTH recharge,DTH online recharge,online recharge DTH, recharge through SMS, one sim all recharge,multi sim recharge,all recharge in one sim,all recharge in single sim, multi recharge in one sim, single sim multi recharge,quick recharge,fast recharge,instant recharge,recharge portal,online recharge panel,earn from mobile recharge,make your own DTH )

116 . सही या गलत -निर्णय आपका !

 इंसान सम्पूर्णतावादी होता है , इसका मतलब क्या होता है ?

                 अगर आपके खाने में नमक न हो या मीठे में शक्कर न हो  ? आपकी ज़िन्दगी में सिर्फ कमाना ही हो खर्च करना न हो ? सिर्फ व्यस्तता हो मनोरंजन न हो ? क्या ये अधूरापन नहीं ? जब बात पैसे के प्रबंधन की आती है तो अमीर मानसिकता एक संतुलन बना कर चलती है . वह मनोरंजन खाते में 10 % डालती है . इस 10 % को उसे इसी महीने खर्च करना होता  है .
       
               एक तरफ तो ज्यादा से ज्यादा कमाने का ,  बचाने का लक्ष्य   है और दूसरी तरफ  10 % उड़ाने का.  इसका क्या अर्थ है ?यही सम्पूर्णतावादी होना है .

             पहली स्थिति में -आप अपने जीवन के एक हिस्से को लम्बे समय तक अधूरा रखते है तो या तो वो सो जायेगा या विद्रोह करेगा . एक आदमी बचत करता है ,कंजूसी करता है , खर्चो को टालता जाता है और और लम्बे समय तक ऐसा ही करता है तो ये उसकी आदत बन जाती है ऐसी स्थिति में उसके मस्तिष्क का पैसे को लेकर तार्किक और जिम्मेदार हिस्सा संतुष्ट हो जाता है लेकिन मस्तिष्क का दूसरा हिस्सा जो मनोरंजन प्रधान है , सुकून चाहता है , नियंत्रण मुक्त होना चाहता है उसका क्या ? पैसे बचाने के अनुशासन को लेकर एक दिन वो हिस्सा  परेशान हो जायेगा और बचाये हुए सारे पैसे अतार्किक तरीके से बर्बाद कर देगा या फिर वो मनोरंजन प्रधान हिस्सा हमेशा के लिए सो जायेगा - क्योंकि पैसा बचाना आदत जो हो गई है !!!
  
                     दूसरी स्थिति में -अगर आप  खर्च करेंगे ,खर्च करेंगे और खर्च करेंगे  तो कभी भी अमीरनहीं बन पाएंगे आपके मस्तिष्क का पैसे के लिए जिम्मेदार हिस्सा आपको अपराध बोध  करवाने लगेगा ,आप आनंद की चीज़ों में भी आनंद की बजाय तनाव महसूस करेंगे . और इस तनाव को दूर करने के लिए फिर से कुछ खर्च करेंगे जिससे और ज्यादा तनाव पैदा होगा , इस चक्र से निकलने का तरीका यही है कि आप पैसे का उचित प्रबंधन सीखें . 
                    आपका ये मनोरंजन खाता आपके मस्तिष्क के आनंद वाले हिस्से को संतुष्ट करने के लिए है ,एनेर्जिक करने के लिए है , रिफ्रेश करने के लिए है , मनोरंजन करने के बाद जब ये काम पर लौटता है तो दुगनी गति से उत्पादक हो जाने के लिए है . 

                   अमीर मानसिकता "या ये" अथवा "या ये " नहीं चुनती बल्कि दोनों एक साथ चुनती है क्योंकि वो सम्पूर्णतावादी होती है .

(यह पोस्ट मेरी पहले की पोस्ट  112,114  एवं 115 की कड़ी है - इसे बराबर समझने के लिए पूर्व की दोनों पोस्ट भी पढ़ें )

-सुबोध 

www.rechargesathi.com

(mlm,mlm india,network marketing,direct selling,mouth publicity,one to one,health,wealth,wealthy,healthy,smart work,part time,fulltime,earning,success,team,teamwork,motivation,dedication,login, joins,support,,duplication,power,choice,profile,products,plan, single sim recharge, mobilerecharge software,recharge point,how to get recharge portal,get commission on mobilerecharge,recharge business online, single sim recharge api,online mobile recharge api,mobile recharge,online mobile recharge,online recharge,easy recharge,recharge mobile online,DTH recharge,online DTH recharge,DTH online recharge,online recharge DTH, recharge through SMS, one sim all recharge,multi sim recharge,all recharge in one sim,all recharge in single sim, multi recharge in one sim, single sim multi recharge,quick recharge,fast recharge,instant recharge,recharge portal,online recharge panel,earn from mobile recharge,make your own DTH )

Monday, 12 October 2015

115 . सही या गलत -निर्णय आपका !

   अमूनन पढाई छोड़ने के बाद आम आदमी का शिक्षा से कोई ताल्लुक नहीं रह जाता , आम आदमी   इस बात को भूल जाता   है कि उनकी  असली संपत्ति उनका  दिमाग है जहाँ चुनाव की बात आती है ( पोस्ट 77  और 78  देखें ) तो वो  दिमाग की बजाय शरीर को प्राथमिकता देगा , शिक्षा की बजाय मनोरंजन को प्राथमिकता देगा .कोई अच्छा सेमिनार अटेंड करने की बजाय वो किसी थिएटर में मूवी देखेगा , अच्छे मोटिवेशनल ऑडियो सुनने की बजाय फ़िल्मी गाने सुनेगा , कोई बिज़नेस चैनल देखने की बजाय कोई एंटरटेनमेंट चैनल देखेगा , इसी तरह पढ़ने के मामले में वो वाहियात से जासूसी या सामाजिक नावेल या सड़कों पर मिलनेवाली तीसरे दर्जे की कोई मैगजीन पढ़ेगा ,अखबार में वो हत्या,बलात्कार,चोरी,डकैती जैसी  ख़बरें पढ़ेगा  बजाय कुछ गंभीर या अच्छा पढ़ने के . 

  एक आम भारतीय अपने दिमाग को किसी तरह की अच्छी तरह खुराक देने की बजाय शरीर को बेहतरीन से बेहतरीन देता है असल में उसे अपनी असली एकलौती संपत्ति की अहमियत ही पता नहीं होती और उसे ये भी पता नहीं होता कि अमीरी या गरीबी भगवान की  दी हुई नहीं होती बल्कि ये व्यक्ति का खुद का चुनाव होता है जिसका दरवाज़ा "दिमाग" खोलता है .
  तो अपनी कमाई में से 10 %  शिक्षा खाते (  पोस्ट 114  देखें ) में डालिये और  बच्चो की शिक्षा के साथ - साथ खुद को शिक्षित कीजिये  , शिक्षा का महत्व समझिए , कोई अच्छी बुक खरीदिए कोई अच्छा सेमिनार अटेंड कीजिये ,अपने मतलब के विषय की कोई क्लास ज्वाइन  कीजिये , कोई अच्छा ऑडियो या वीडियो खरीदिए , कोई मोटिवेशनल मूवी देख कर आइये . और ये ध्यान रखियेगा कि शिक्षा का उम्र से कोई ताल्लुक नहीं होता , जितना ज्यादा आप पढ़ेंगे ,देखेंगे उतने ही ज्यादा नए तरीके से सोचना और समझना  सीखेंगे , कल तक आपने जो सीखा था वो पुराना हो गया है , सुचना क्रांति के युग में ( पोस्ट 71   देखें ) खुद को अपडेट जो नहीं रख पाते है वो या तो ख़त्म हो जाते है या पिछड़ जाते है .